• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

खुशखबरी... एमपी के इस जिले में 70 करोड़ से बनेगा आयुर्वेद कॉलेज, 100 छात्रों को मिलेगा BAMS में प्रवेश

MP News: मुरैना में 70 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेद कॉलेज भवन का निर्माण कराया जाएगा। पहले साल में 100 छात्रों को बीएएमएस में प्रवेश मिलेगा। इसके ल...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 24 Nov 2025 09:43:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Nov 2025 09:43:02 PM (IST)
खुशखबरी... एमपी के इस जिले में 70 करोड़ से बनेगा आयुर्वेद कॉलेज, 100 छात्रों को मिलेगा BAMS में प्रवेश
एमपी के इस जिले में 70 करोड़ से बनेगा आयुर्वेद कॉलेज। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मुरैना में 70 करोड़ से बनेगा आयुर्वेद कॉलेज
  2. 100 छात्रों को मिलेगा बीएएमएस में प्रवेश
  3. 27 को मुख्यमंत्री कर सकते हैं भूमिपूजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना में 70 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेद कॉलेज भवन का निर्माण कराया जाएगा। पहले साल में 100 छात्रों को बीएएमएस में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने निवी गांव में साढ़े आठ हेक्टेयर सरकारी जमीन उपलब्ध कराई है। दो साल की समयावधि में कॉलेज भवन बनाकर देना होगा।

मुख्यमंत्री करेंगे आयुर्वेद कालेज का भूमिपूजन

27 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आयुर्वेद कालेज का भूमिपूजन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर 27 नवंबर को श्योपुर जिले के प्रवास पर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि श्योपुर के साथ सीएम का मुरैना का कार्यक्रम भी तय हो सकता है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना आते हैं तो उनसे निवी गांव के स्वीकृत 100 सीटर आयुर्वेद कालेज का शिलान्यास कराया जा सकता है।


70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

इस कॉलेज भवन के लिए राज्य शासन ने फिलहाल 70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है लेकिन उम्मीद है कि बजट और भी बढ़ाया जा सकता है। आयुर्वेद कॉलेज बनने के बाद 2029-30 के शैक्षणिक बैच में 100 छात्रों को बीएएमएस में प्रवेश मिल सकेगा। इस आलम में मुरैना को मेडिकल कालेज के साथ आयुर्वेद कालेज की सौगात भी मिल सकेगी। मेडिकल कालेज के लिए करुआ मोड़ पर 10 एकड़ जमीन दी गई तो आयुर्वेद कॉलेज के लिए निवी में साढ़े आठ हेक्टेयर जमीन।

  • आयुर्वेद कालेज में इन विभागों में अध्यापन की सुविधा मिलेगी : मौलिक सिद्धांत, रचना शरीर, क्रिया शरीर, द्रव्य गुण विज्ञान, रस शास्त्र और भैषज्य कल्पना, रोग विज्ञान एवं विकृति विज्ञान, स्वास्थ्यवृत्त शामिल हैं।
  • क्लिनिकल/अस्पताल विभाग: पंचकर्म, कायचिकित्सा, प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग, शल्य तंत्र, शलक्य तंत्र, नैदानिक प्रयोगशालाएं, ओपीडी और आईपीडी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी में पहली बार होम्योपैथी से अधिक आयुर्वेद की सीटें खाली, 1100 से अधिक सीटों पर नहीं मिले अभ्यर्थी

सीएम करेंगे नवीन तहसील भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर को मुरैना आते हैं तो वीआईपी रोड पर 13 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर तैयार की गई शहरी व ग्रामीण तहसील भवन समेत एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। यह भवन एक साल पहले बनाकर तैयार कर दिया गया लेकिन फर्नीचर देरी से उपलब्ध होने के कारण इसका लोकार्पण अभी तक लटका रहा। जिला प्रशासन ने नवीन तहसील भवन के लोकार्पण की तैयारियां भी शुरू करा दी हैं। तहसील भवन का निर्माण ठेकेदार नरेंद्र यादव ने कराया है।