मुरैना में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत
पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 01:51:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 01:51:02 PM (IST)
मुरैना में भीषण सड़क हादसा, नईदुनियाHighLights
- पोरसा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा
- कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
- हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन उम्र 38 व भिंड गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी के सुकाण्ड जैन मंदिर से पोरसा की ओर आ रहे थे।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
इसी बीच भिंड रोड पोरसा के ओम पैलेस के सामने बाइक पहुंचीं तो, सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 ए एल 0358 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे आनंद और मनीष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर कार चालक पर मामला दर्ज किया है।