अश्लील वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर विवाहित युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी का मां ने भी दिया साथ
मुरैना में अश्लील वीडियो-फोटो हटाने का झांसा देकर विवाहित युवती से दुष्कर्म के आरोपी फैजल अली और उसकी मां यास्मीन गिरफ्तार हुए। बुआ रानी की तलाश जारी ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 03:14:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 03:22:46 PM (IST)
अश्लील वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर विवाहित युवती से किया दुष्कर्म। (फाइल फोटो)HighLights
- वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर युवती को बुलाया।
- आरोपी युवती को दिल्ली स्थित अपने घर ले गया।
- दिल्ली में युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना: अश्लील वीडियो व फोटो डीलिट करने का झांसा देकर मुरैना की विवाहित युवती से कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी फैजल अली व उसकी अम्मी यास्मीन को कोतवाली पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर मुरैना लाई है। गुरुवार को आरोपी बेटे व मां को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी फैजल को मुरैना जेल में व उसकी मां को सेंट्रल जेल ग्वालियर भेज दिया।
वीडियो डीलिट करने का झांसा देकर बुलाया
- मुरैना की 22 साल की युवती की शादी फरवरी में शहर के युवक से हुई है। शादी से पहले युवती का प्रेम-प्रसंग फैजल अली से चल गया। मार्च 2024 को प्रेमी फैजल ने युवती से उसके घर पहुंचकर शारीरिक संबंध बनाए।
उस समय आरोपी ने युवती का अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो क्लिक कर लिए। तीन सितंबर की दोपहर 1.30 बजे फैजल ने काल कर युवती से उत्तम पैलेस में मिलने की इच्छा जाहिर की और कहा कि वह मिलने आ जाएगी तो वह उसके वीडियो डीलिट कर देगा। दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म
- युवती अपने पूर्व प्रेमी से मिलने तय स्थान पर पहुंची तो आरोपी फैजल उसे धौलपुर, आगरा, मथुरा होते हुए दिल्ली स्थित भजनपुरा मोहनपुरी यमुना विहार अपने निवास पर ले गया। वहां आराेपित की अम्मी यास्मीन व बुआ रानी मौजूद थी।