• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में गोटेगांव से दादा महाराज तक लापरवाही, 28 किमी में से 12 किमी सड़क निर्माण का कार्य अधूरा

गोटेगांव से नरसिंहपुर स्थित दादा महाराज तक बनाई जा रही बीटी सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

By Shailendra Kumar TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 05:41:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 05:41:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नरसिंहपुर में गोटेगांव से दादा महाराज तक लापरवाही, 28 किमी में से 12 किमी सड़क निर्माण का कार्य अधूरा
12 किमी तक निर्माण कार्य छोड़ा अधूरा, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. 28 किमी सड़क का किया जा रहा निर्माण
  2. 12 किमी तक निर्माण कार्य छोड़ा अधूरा
  3. विभाग द्वारा की जा रही नपाई प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। गोटेगांव से नरसिंहपुर स्थित दादा महाराज तक बनाई जा रही बीटी सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। गोटेगांव से दादा महाराज तक की इस सड़क की लंबाई लगभग 28 किलोमीटर है (जबकि झांसी घाट व शाहपुरा से यह मार्ग करीब 48 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है)।

नियमानुसार, इस पूरी सड़क पर लगभग 6 इंच मोटी डामर की परत बिछाई जानी थी, ताकि राहगीरों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। हालांकि, जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

मौके पर पड़ताल करने पर पता चला कि गोटेगांव से दादा महाराज के बीच लगभग 28 किलोमीटर के इस मार्ग में दो अलग-अलग जगहों पर करीब 8 किलोमीटर और 4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह अधूरा छोड़ दिया गया है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

सड़क का बड़ा हिस्सा अधूरा

इस प्रकार, करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर निर्माण कार्य हुआ ही नहीं है। सबसे बड़ा और हैरान करने वाला सवाल यह है कि जब सड़क का एक बड़ा हिस्सा अधूरा पड़ा हुआ है, तब विभाग द्वारा नपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और गुणवत्ता जांच के नाम पर क्यूब (सैंपल) भी ले जाए जा चुके हैं।

नागरिकों की विभाग से मांग

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि जब सड़क का निर्माण पूरा ही नहीं हुआ है, तो किस आधार पर नपाई और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नागरिकों ने संबंधित निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मार्ग का गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा वे इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें- नितिन नवीन के सीजी दौरे पर बघेल का तंज, बोले- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।