• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raisen News: वाशिंग मशीन का उपयोग नहीं करने दिया तो महिला ने पति को छोड़ा, फिर ऐसे हुई सुलह

Raisen News: रायसेन में एक महिला सिर्फ इसलिए मायके चली गई, क्योंकि उसे वाशिंग मशीन का उपयोग नहीं करने दिया जाता था, इसके साथ ही महिला ने पति पर नियमित...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 11:08:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jan 2024 11:08:41 AM (IST)
Raisen News: वाशिंग मशीन का उपयोग नहीं करने दिया तो महिला ने पति को छोड़ा, फिर ऐसे हुई सुलह
वाशिंग मशीन का उपयोग न करने देने पर महिला ने ससुराल छोड़ दिया

HighLights

  1. महिला काे वाशिंग मशीन का उपयोग नहीं करते देता था ससुराल पक्ष
  2. एक महीने पहले मायके आ गई पत्नी
  3. परिवार परामर्श केंद्र में सुलझा मामला

Raisen News नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। पिता के यहां से मिली वाशिंग मशीन का ससुराल वाले उपयोग नहीं करने देते, उसे पैक करके टेंट पर रख दिया है, ऐसी छोटी -छोटी समस्याओं के कारण 10 महीने पहले हुई एक शादी खतरे में पड़ गई। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को समझाकर सुलह कराई है, पत्नी ससुराल जाने को राजी हो गई।

पत्नी ने बताया पति कोई नियमित काम नहीं करता, थोड़ी सी खेती की आय से घर चलता है। उसकी भी कुछ जरूरतें होती है, लेकिन पति उन्हे पूरा ही नहीं कर पाता। पिता ने वाशिंग मशीन दी हैं, लेकिन उसे उपयोग नहीं करने देते। पति कुछ काम करने लगे इसलिए उसे एक महीने पहले मायके ले आई थी, पिता के साथ कुछ दिन काम किया और यहां से भी लड़ झगड़ कर चला गया। ऐसे मैं कैसे वह पति के साथ रहे।


परिवार परामर्श केंद्र में पति को समझाइश दी गई की वह काम धंधा करें, पत्नी की जरूरतें पूरी करे और उसे ससुराल में वाशिंग मशीन का भी उपयोग करने दिया जाए। पत्नी को भी ससुराल में सबका सम्मान, आदर करने को हिदायत दी है। दोनों पक्षों को सहमति से उनमें राजीनामा कराया गया।

एक अन्य मामला

इधर एक अन्य मामले में पति द्वारा शराब पीने से नाराज होकर पत्नी मायके आकर रहने लगी। सरकारी नौकरी करने वाले पति ने शराब के कारण खुद की सेहत, नौकरी और परिवार तक को खतरे में डाल दिया और लाखों का कर्ज कर लिया। पति ने वादा किया है को आगे से वह शराब पूरी तरह से छोड़ देगा, बस पत्नी उसके साथ रहे। नौकरी का कुछ रुका पैसा बकाया है, उसे मिलते ही वह सारा कर्ज भी चुका देगा। पत्नी ने उसे खुद में सुधार लाने का एक मौका और देते हुए, साथ रहने की सहमति दी।