• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम के रावटी इलाके में रेलवे ट्रैक के करीब मिला कंकाल, पास में मिला टी-शर्ट और मास्क

रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलड़ी-विघापाटन के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 500 मीटर दूर एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

By Jaydeep GurjarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:34:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:39:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रतलाम के रावटी इलाके में रेलवे ट्रैक के करीब मिला कंकाल, पास में मिला टी-शर्ट और मास्क
कंकाल मिलने पर जांच करने पहुंची एफएसएल टीम।

HighLights

  1. जंगली जानवरों द्वारा शव नोचने की आशंका, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
  2. दशहरे की छुट्टी पर घर आए युवक को दोस्त बुलाकर ले गए थे, तब से था लापता
  3. डीएनए जांच के बाद ही कंकाल की पहचान और मौत के कारण का खुलासा होगा

नईदुनिया न्यूज, रानीसिंग, रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र में बिलड़ी-विघापाटन के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 500 मीटर दूर एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कंकाल के पास काले रंग का टी-शर्ट और मास्क भी मिला है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कंकाल 24 अक्टूबर से लापता विघापाटन निवासी 20 वर्षीय गोलू कटारा का हो सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल के अवशेष जब्ती में लेकर जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को बिलड़ी-विघापाटन के बीच कंकाल दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद सरपंच ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कंकाल के कुछ अवशेष मिले, जिनमें एक पैर का हिस्सा दिखाई दे रहा था। पास ही कुछ दूरी पर काले रंग का टी-शर्ट और मास्क भी मिला। आशंका है कि शव को जंगली जानवरों ने नोचकर खा लिया है।


किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था

कंकाल के अन्य हिस्सों की तलाश भी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार विघापाटन निवासी 20 वर्षीय गोलू पुत्र हेरजी कटारा रतलाम में किराये का कमरा लेकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। वह दशहरे की छुट्टी पर घर आया था। 24 अक्टूबर को उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से वह लापता है। गोलू शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है।

यह भी पढ़ें- रतलाम में 13 दिनों से लापता युवक का शव मिला, पास में मिले नरकंकाल पर नाबालिग लड़की के कपड़े

उसका विवाह सैलाना थाना क्षेत्र में हुआ था। स्वजन को आशंका है कि मिला कंकाल गोलू का हो सकता है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनीष डावर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएफएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने कंकाल के अवशेष जब्ती में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाने की तैयारी की है। कंकाल की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम तथा अन्य जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- सिवनी में खुदाई के दौरान तीन साल बाद मिला कंकाल, चार आरोपी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।