• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

आजाद समाज पार्टी के नेता दिलावर की ड्रग्स फैक्ट्री से बरामद हुआ भारतीय सेना का ID Card, सीमा पर होता था प्रयोग

रतलाम में पकड़े गए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता दिलावर खान की ड्रग्स फैक्ट्री से भारतीय सेना का आइडी कार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी अजहर इस...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 18 Jan 2026 05:24:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Jan 2026 07:35:04 AM (IST)
आजाद समाज पार्टी के नेता दिलावर की ड्रग्स फैक्ट्री से बरामद हुआ भारतीय सेना का ID Card, सीमा पर होता था प्रयोग
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का आरोपी नेता दिलावर खान

HighLights

  1. ड्रग्स फैक्ट्री से गिरफ्तार आरोपी अजहर से भारतीय सेना का आईडी बरामद
  2. पुलिस ने शनिवार को सभी 16 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगी
  3. पुलिसको मौके से बड़ी संख्या में ड्रग्स और उसे बनाने के उपकरण बरामद हुए

नईदुनिया प्रतिनिधि रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में नगीना सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता द्वारा घर में चलाई जा रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। गिरफ्तार 16 में से एक आरोपी अजहर से पुलिस ने जम्मू-कश्मीर राइफल लिखे आर्मी कार्ड भी बरामद किया है।

फिलहाल, पूछताछ और जांच में सामने आया है कि इस कार्ड का प्रयोग सीमा पर गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने कार्ड बरामद होने की जानकारी भारतीय सेना को भेजी है। इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास है कि आरोपी और भी किसी असमाजिक गतिविधियों में तो लिप्त नहीं थे। इसके लिए पूछताछ करने के लिए पुलिस ने शनिवार को सभी 16 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगी।


न्यायालय से मुख्य आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद राजस्थान के देवलजी निवासी याकूब खान, याकूब की पत्नी बख्मीना बी के अलावा इमरान खान, शोएब खान, अजहर खान, अयाज खान, रईस खान, देवलजी निवासी शाहबाज, विनोद नाथ और विक्रमनाथ को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया।

आरोपी याकूब पर राजस्थान में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की बेनामी संपत्ति होने की जानकारी मिली है। उसका पता लगाया जा रहा है। वहीं आरोपित याकूब खान के खिलाफ राजस्थान में भी एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के संचालन पर प्रकरण दर्ज है। इस मामले में फरार चल रहा है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।

घर में मिले ड्रग्स बनाने का उपकरण और हथियार

बता दें कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता दिलावर खां के रतलाम जिले के जावरा कस्बे के ग्राम चिकलाना में नूरानी मस्जिद के पीछे स्थित मकान में पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात छापामारकर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां से बड़ी संख्या में ड्रग्स और उसे बनाने के उपकरण बरामद हुए। कई हथियार भी मिले।

यह भी पढ़ें- करोड़पति निकला इंदौर की सड़कों पर भिख मांगने वाला 'मांगीलाल'... 3 पक्के मकान, कार के लिए रखा ड्राइवर; ब्याज पर देता है पैसे

सांसद चंद्रशेखर का करीबी है आरोपी

दिलावर वर्ष 2023 में जावरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। वह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का प्रत्याशी था और तीसरे स्थान पर रहा। वह स्वयं को नगीना से सांसद चंद्रशेखर का बेहद करीबी और उनकी पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताता है।