• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

ऑनलाइन पूजा-पाठ के नाम पर ₹4 लाख से अधिक की ठगी, 7 महीने से फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

MP News: थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने ऑनलाइन पूजा-पाठ के नाम पर विधवा महिला से चार लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में सात माह से फरार चल रहे आरोपि...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 10:23:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Dec 2025 10:23:57 PM (IST)
ऑनलाइन पूजा-पाठ के नाम पर ₹4 लाख से अधिक की ठगी, 7 महीने से फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
आरोपी तरुण गिरफ्तार।

HighLights

  1. पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी का फरार आरोपित गिरफ्तार
  2. ज्योतिषाचार्य बताकर विधवासे की थी ठगी, गाजियाबाद से पकड़ा
  3. तरुण को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने ऑनलाइन पूजा-पाठ के नाम पर विधवा महिला से चार लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में सात माह से फरार चल रहे आरोपित उत्तर प्रदेश के गली नं. 03 राकेस मार्ग, गाजियाबाद निवासी 36 वर्षीय तरुण पुत्र रामगोपाल सिंह कोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तरुण को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लाखों की ठगी का फरार आरोपित गिरफ्तार

थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि फरियादी महिला ने 22 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपित तरुण ने पूजा-पाठ के नाम पर ऑनलाइन भुगतान करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी अमित कुमार के निर्देशन व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपित की तलाश शुरू की। तरुण अत्यधिक चालाकी से लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और लगभग सात माह से फरार था।


साइबर सेल की तकनीकी सहायता और सतत निगरानी के आधार पर पुलिस ने तरुण को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। कार्रवाई में साइबर निरीक्षक अमित कोरी, एसआइ हिमाल सिंह डामोर, आरक्षक नरेन्द्र पावरा, आरक्षक कान्हा मेघवाल व साइबर सेल आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार और मोरसिंह डामोर की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- शिक्षक ने 9वीं के छात्र को डंडे से पीटा, पैर में आई सूजन, आक्रोशित पिता के विरोध के बाद टीचर निलंबित

यह था मामला

महिला के मोबाइल नंबर पर जून–जुलाई 2024 में बनाए गए एक ऑनलाइन शादी प्रोफाइल के माध्यम से गाजियाबाद के तरुण कुमार से परिचय हुआ। तरुण ने स्वयं को ज्योतिषाचार्य बताया और पीड़िता के पति की वर्ष 2023 में हुई मृत्यु के कारण उनके भावनात्मक दुख का फायदा उठाते हुए विभिन्न पूजा-पाठ व उपाय बताकर भरोसा जीत लिया।

तरुण ने विभिन्न क्यूआर कोड व यूपीआइ आईडी के जरिए गाजियाबाद में पूजा कराने के नाम पर पहले इंद्रदेव प्रसाद नाम से 13 हजार 200 रुपये और बाद में अन्य आईडी व मोबाइल नंबरों पर लगभग 4 लाख 60 हजार 000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। लगातार अधिक धन मांगने पर पीड़िता को संदेह हुआ और उन्होंने भुगतान रोक दिया। पीड़िता अपने स्वजन के साथ थाने पहुंची और तरुण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।