• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रतलाम में धार्मिक स्थल के पास मिले मांस के टुकड़े, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मध्य प्रदेश के रतलाम में शीतला माता मंदिर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने मांस के टुकड़े फेंक दिए थे। पुजारी ने साफ-सफाई के दौरान यह देखा और पुलिस थाने ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 01:37:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 01:37:56 PM (IST)
रतलाम में धार्मिक स्थल के पास मिले मांस के टुकड़े, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कार्रवाई की मांग करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

HighLights

  1. रतलाम में मंदिर के पास मिले मांस के टुकड़े
  2. मंदिर के पुजारी ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
  3. हिंदू सगठन के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मंदिर के पास मांस के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। शीतला माता मंदिर पर मांस फेंकने से सनसनी फैल गई। मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। साथ ही पुजारी ने थाना स्टेशन रोड पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के उंकाला रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास रात के समय किसी से मांस के टुकड़े फेंक दिए थे। जिसकी जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी को साफ-सफाई के दौरान हुई। सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचा तो उसने मंदिर की दीवार के समीप मांस के टुकड़े पड़े देखे। पुजारी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी साथ ही पुलिस थाने जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है।


यह भी पढ़ें: MP के गुना जिले में जमीन पर जुताई को लेकर परिवार के लोगों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

पुजारी रवि प्रजापत ने पुलिस को बताया की रविवार सुबह करीब 07.30 बजे में शीतला माता मंदिर पर पहुंचा। मंदिर की साफ सफाई करने के बाद बाहर आया तो दिवार के पास कुछ मांस के टुकड़े पड़े थे। जिसको गाय सुंघ रही थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने शीतला माता मंदिर के बाहर दिवार के पास हमारे धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए मांस के टुकड़े डाल दिए।

यह भी पढ़ें: Indore Love Jihad: जिसे राहुल समझकर दोस्ती की वो तोहिद निकला... ड्रग्स का नशा करता है, कई केस दर्ज मिले उस पर

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड टीआई स्वराज डाबी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। टीआई डाबी ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की।