
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। जुआ खेलने के लिए मकान का कमरा घंटे के हिसाब से किराए पर लेकर जाटों का वास में एक महिला के मकान की पहली मंजिल से तीन लोगों को पकड़ा गया है, जबकि दो छत के रास्ते भागने में सफल हो गए। मकान मालिक महिला को 200 रुपये प्रति घंटे देने की बात तय हुई थी। रविवार देर रात माणकचौक थाना पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने 1650 रुपये और ताश पत्ते जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसी बाई के मकान की पहली मंजिल के कमरे में कुछ लोग रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। टीम के साथ दबिश देने पर कमरे में पांच लोग ताश खेलते मिले। घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों की पहचान हाट की चौकी निवासी 39 वर्षीय शेख अखर अली पुत्र शेख बिलाल, ओझाखाली निवासी 35 वर्षीय इस्माइल शेख पुत्र अकबर अली और मराठों का वास निवासी 35 वर्षीय शेख रशिद मंडल पुत्र असदउ मंडल के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 8 कारों का काफिला लेकर पहुंचे जुआरी, थाने से 100 मीटर दूर फ्लैट में जमाया अड्डा, 15 गिरफ्तार
पूछताछ में इस्माइल ने बताया कि पांचों ने मिलकर जुआ खेलने की योजना बनाई थी। इसके लिए बाई को कमरा 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से देने की बात तय की थी। भागे हुए दोनों व्यक्तियों की पहचान गोपाल प्रमानिक निवासी दीनदयाल नगर और शमीम निवासी फतेह मस्जिद के पास के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- नयागांव-लेबड फोरलेन पर इंदौर के व्यापारी से 8.15 लाख रुपये लूटे, बैग छीनकर पत्थरों से हमला