• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

'इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया', सिंगरौली में सुसाइड से पहले 'मिस प्रिटी इंडिया 2024' विनर निधि तिवारी ने लिखा दर्दभरा स्टेटस

'मिस प्रिटी इंडिया 2024' विनर और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) ने आत्महत्या कर ली।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:50:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 08:03:34 AM (IST)
'इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया', सिंगरौली में सुसाइड से पहले 'मिस प्रिटी इंडिया 2024' विनर निधि तिवारी ने लिखा दर्दभरा स्टेटस
सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी ने की आत्महत्या, प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी ने की आत्महत्या
  2. मिस प्रीटी इंडिया 2024 की विनर थी निधि तिवारी
  3. सुसाइड से पहले लिखा था दर्दभरा स्टेटस

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। 'मिस प्रिटी इंडिया 2024' विनर और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उनका शव मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित उनके निवास पर मिला। निधि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थीं, पिछले कुछ समय से वह मां और छोटी बहन के साथ सिंगरौली में रह रही थीं।

फेसबुक पर उनके 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख से ज्यादा फालोअर्स थे। वह डांस रील्स और स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय रहती थीं। स्वजन के अनुसार आत्महत्या से पहले निधि ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट कर खुद से प्यार करने की बात कही। उन्होंने लिखा कि -"इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया...।


फोन पर युवक से हुई थी बहस

निधि की मां लता तिवारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बहस हुई, जिसके बाद निधि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और भोजन करने से इन्कार कर दिया। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में किराना कारोबारी के घर में चोरों का धावा, परिजनों को कमरों में बंद कर 13 लाख के गहने किए पार

15 साल से अलग रह रहे हैं पिता

मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। निधि के मोबाइल की कॉल डिटेल और इंटरनेट मीडिया एक्टिविटी की जांच कर रहे हैं। बता दें कि निधि चार बहनों में से एक थीं। उनके पिता अशोक तिवारी करीब 15 साल से अलग रह रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार पांच साल पहले निधि की बड़ी बहन ने भी आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: ढोली बुआ के पुल पर धंसी सड़क और मकानों की हुई मरम्मत, स्वर्ण रेखा की रिटेनिंग वॉल भी सुधारी