रीवा के बाजार में जमकर चले लात-घूंसे, चरित्र शंका को लेकर दो महिलाओं में मारपीट; वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दो महिलाएं एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही है इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 07:11:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 07:11:50 PM (IST)
दो महिलाओं के बीच मारपीट, फोटो-वीडियोग्रैबHighLights
- दो महिलाओं के बीच मारपीट
- चरित्र शंका पर चले लात-घूंसे
- घटना का वीडियो हुआ वायरल
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। जिले के अतरैला बाजार में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो महिलाएं एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही है इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं थी बाद में खुद ही मामला शांत हो गया।
चरित्र शंका पर हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाओं के बीच चरित्र शंका को लेकर पहले कहासुनी फिर गालीगलौच हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटनाक्रम के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।घटना का कारण चाहे जो हो पर महिलाओं के बीच इस तरह भरे बाजार मारपीट होना कई संदेह को जन्म देता है।