• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

Sagar Road Accident: टक्कर के बाद सड़क पर घायल पड़े बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, चार की मौत, एक गंभीर

सागर हाईवे पर रूरावन–पापेट तिगेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर पड़े पांच युवकों को रौंद दिया। घटना में तीन ...और पढ़ें

By Sanjay PandeyEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 11:13:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Dec 2025 11:19:48 PM (IST)
Sagar Road Accident: टक्कर के बाद सड़क पर घायल पड़े बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, चार की मौत, एक गंभीर
सागर हाइवे पर भीषण हादसा

HighLights

  1. सागर हाईवे के मुख्य मार्ग हादसे में 4 युवकों की मौत
  2. बाइक की टक्कर में घायल पड़े युवकों को ट्रक ने रौंदा
  3. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार

नवदुनिया प्रतिनिधि सागर/ शाहगढ़: सागर हाईवे के मुख्य मार्ग पर सोमवार रात करीब सात बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रूरावन–पापेट तिगेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर गिरे पांच युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दोनों बाइकों के पांच सवारों में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल थे। बीला पुलिस जब घायलों को अपने वाहन से बंडा अस्पताल ले जा रही थी, तभी चौथे युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पांचवें युवक को बंडा से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह अभी भी गंभीर हालत में भर्ती है।


हाईवे पर लगा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और सवारों के शरीर तक क्षत-विक्षत हो गए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में भीड़ हाईवे पर जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी, बीला थाना प्रभारी कमल किशोर मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। मृतकों को एंबुलेंस से बंडा अस्पताल भेजा गया और हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया।

यह भी पढ़ें- मतांतरण से तंग आकर युवक ने की 'घर वापसी', मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में अमन खान बना शुभम

इनकी हुई मौत

बीला थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रूरावन निवासी गौरव पिता रामसुरूप अहिरवार, खटौरा कला के गोलू पिता भैयालाल बंसल, और आनंद पिता रतिराम अहिरवार के रूप में हुई है। बाकी दो युवकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए जल्द ही ट्रक और उसके चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।