• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात, भोपाल-बीना होकर गुजरेंगी 17 स्पेशल ट्रेन

दीपावली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बीना सहित कई स्टेशनों पर रुकेंगी।

By Amit MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 11:26:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 11:35:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात, भोपाल-बीना होकर गुजरेंगी 17 स्पेशल ट्रेन
छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. त्योहारी भीड़ के चलते 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित।
  2. बीना, भोपाल, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशनों पर होगा ठहराव।
  3. ट्रेनें मुंबई, पुणे, बेंगलुरु से गोरखपुर, बनारस तक चलेंगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीना। दीपावली और छठ महापर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने मिल रही है। नियमित ट्रेनों में जगह पाने के लिए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को भी कई ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा। त्योहार के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रखा है। इन ट्रेनों को बीना सहित भोपाल, इटारसी, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम और रानी कमलापति स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें मुंबई, पुणे, उधना, बेंगलुरु और बांद्रा से दानापुर, गोरखपुर, बरौनी, बनारस, मऊ, गाजीपुर सिटी और झांसी सहित विभिन्न शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनें एक तरफा संचालित होंगी, जबकि कई ट्रेनों के दोनों दिशाओं में फेरे निर्धारित किए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की तारीख, समय-सारणी और ठहराव की जानकारी रेल मदद 139 या एनटीईएस ऐप से प्राप्त करने की सलाह दी है।


बीना से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें

बीना स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल (01027/01028), रानी कमलापति-रीवा स्पेशल (02191/02192), सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (04212/04211) और जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल (04815/04816) शामिल हैं। इनके अलावा बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल का गुना और शिवपुरी के बीच ठहराव निर्धारित है। जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल को बीना, भोपाल, इटारसी और गुना में भी ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें- झुग्गी मुक्त होगा भोपाल... दानापानी में बनेंगे 21,255 पक्के आवास, विकसित होगी टाउनशिप

अलग-अलग तारीखों पर चलेंगीं ट्रेनें

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 10 नवंबर को रवाना हुई है। रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 14 नवंबर को और वापसी में 15 नवंबर को चलेगी। सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 11 नवंबर को तथा वापसी में 12 नवंबर को संचालित होगी। जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल नवंबर में निर्धारित शनिवार और मंगलवार को अलग-अलग दिशाओं में चलेगी।

यह भी पढ़ें- MP में 60 करोड़ का सड़क दुर्घटना बीमा घोटाला! खरोंच को फ्रैक्चर बताकर दलाल और डॉक्टर ने कंपनियों को लगाया चूना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।