• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

लव मैरिज की रंजिश में जीजा की हत्या, लोहे के पाइप से 16 सेकंड में 14 बार सिर पर किए वार

सागर के मकरोनिया में अंतर्जातीय विवाह की पुरानी रंजिश में युवक अंकित पटेल की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही।

By Vishnu soniEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 10:37:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 10:37:55 AM (IST)
लव मैरिज की रंजिश में जीजा की हत्या, लोहे के पाइप से 16 सेकंड में 14 बार सिर पर किए वार
लव मैरिज की रंजिश में जीजा की हत्या। (नईदुनिया)

HighLights

  1. मकरोनिया में युवक अंकित पटेल की पीटकर हत्या हुई।
  2. पुलिस ने जय द्विवेदी समेत तीन संदिग्धों की तलाश शुरू।
  3. अंतर्जातीय विवाह को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर: मकरोनिया के दीनदयाल नगर रोड पर होटल पैराडाइज के सामने रविवार दोपहर पौने तीन बजे युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल पिता रामलाल के रूप में हुई है।

अंतर्जातीय विवाह को लेकर थी रंजिश

  • वारदात में जय द्विवेदी और उसके दो साथियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस संदेहियों की तलाश और पूछताछ में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार जय द्विवेदी की बहन का विवाह मानस नगर निवासी 28 वर्षीय अंकित पटेल से हुआ था।

  • दोनों का विवाह अंतर्जातीय बताया जा रहा है। इसी को लेकर जय की अंकित से रंजिश थी। कुछ समय से अंकित की पत्नी मायके में अलग रह रही थी। मृतक के स्वजन के अनुसार दोनों का तलाक भी हो चुका था। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। रविवार दोपहर इसी पुरानी रंजिश को लेकर अंकित और जय के बीच विवाद हुआ। इसके बाद जय और उसके दो साथियों ने अंकित पर हमला कर दिया।
  • 16 सेकंड में सिर पर किए 14 वार

    सीसीटीवी फुटेज में जय अंकित को सड़क से पकड़कर खींचकर होटल के सामने लाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद जय और उसके साथी उसे घेर लेते हैं। जय लोहे के पाइप से अंकित के सिर पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। करीब 16 सेकंड के फुटेज में सिर पर 14 बार वार किए जाने की बात सामने आई है। हमले के बाद जय का एक साथी बहेरिया की ओर भागता दिखाई दे रहा है।

    आरोपियों की तलाश शुरू

    मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपित नई उम्र के बताए जा रहे हैं और मकरोनिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक आइटीआइ कर चुका था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। आरोपित भी कोई काम नहीं करते थे और परिवार से अलग बताए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सागर में चारों तरफ 10 फीट पानी, 3 दिन से सूखे पेड़ पर फंसे बंदर! नाव से पहुंचे वनकर्मियों ने 2 को बचाया

    अतिक्रमण और जमावड़े से जाम की स्थिति

    • स्थानीय लोगों के अनुसार होटल पैराडाइज के सामने दीनदयाल नगर रोड पर चाय-नाश्ते और पान की दुकानों के आसपास देर रात तक लोगों का जमावड़ा रहता है। सड़क के दोनों ओर टपरों के अतिक्रमण के कारण मकरोनिया मुख्य रोड से दीनदयाल नगर की ओर जाने वाले तिराहे पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है।
    • इसी मार्ग पर स्कूल होने से स्कूल बस और बच्चों के वाहन भी निकलते हैं। दीनदयाल नगर रोड पर हार्डवेयर दुकानों के सामने सीमेंट और सरिया उतारने के लिए ट्रक खड़े होने से यातायात और प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- सागर हत्याकांड: होटल पैराडाइज के सामने युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या, घटना CCTV में कैद