Sagar News: इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड में तीसरी बार विजेता बना सागर, इस कैटेगरी में मिला अवार्ड
इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड में एक बार फिर बाजी सागर के हाथ लगी है। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड के विजेताओं की घोषणा हो गई ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 08:20:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Aug 2023 02:33:25 PM (IST)
मोबिलिटी कैटेगरी में सागर को मिला अवार्डसागर(नवदुनिया प्रतिनिधि)। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नागरिकों की उच्च जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर विकास अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न परियोजना कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन को लगातार राष्ट्रीय मंच पर सराहा जा रहा है। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड आइसेक 2019 और 2020 में विजेता बनकर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी सागर स्मार्ट सिटी प्राधिकरण लगातार तीसरी बार आइसेक 2022 में विजेता बनी है। सागर स्मार्ट सिटी ने मोबिलिटी श्रेणी में देश की 100 स्मार्ट सिटीज में तीसरा स्थान हासिल किया।
इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड (आइसेक अवार्ड-2022) के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग माध्यम से आयोजित अवार्ड अनाउंसमेंट सेरेमनी में स्मार्ट सिटीज मिशन डायरेक्टर कुणाल कुमार की उपस्थिति में की गई। कार्यक्रम में देश के सभी 100 स्मार्ट सिटीज एवं प्रदेशों के प्रतिनिधि वीसी से शामिल हुए। जून 2022 में इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड अंतर्गत विभिन्न कैटेगरी में देशभर के स्मार्ट सिटीज द्वारा 815 प्रविष्टियां जमा की थी।
कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार आइसेक अवार्ड-2022 के नोडल अधिकारी, कम्पनी सचिव रजत गुप्ता ने सागर स्मार्ट सिटी की प्रविष्टी जमा कराई और अवार्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठित जूरी मेंबर्स के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया था। मप्र की सभी 7 स्मार्ट सिटीज द्वारा शहर विकास हेतु चयनित विभिन्न परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्टेट कैटेगरी में मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस कैटेगरी में विजेता बना सागर
सागर स्मार्ट सिटी को मोबिलिटी कैटेगरी में विजेता घोषित करते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) द्वारा किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया है। सागर स्मार्ट सिटी के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत शहर में यातायात निगरानी के लिए उपकरण आधारित नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है। शहर में लगभग 200 कैमरे 20 जंक्शनों पर लगाकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ कर निगरानी की जा रही है। विभिन्न चौराहों पर सार्वजनिक घोषणा प्रणाली द्वारा लगातार नागरिकों व आगनतुकों को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने की सूचना प्रदान कर जागरूक किया गया है।
लोग हो रहे जागरूक
इसके साथ ही अन्य आवश्यक सूचनाएं भी लगातार प्रदान की जा रही हैं। यातायात नियम उल्लंघन करने पर आनलाइन चालानी कार्रवाई से शहर में वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए हैं। विभिन्न स्थलों पर स्थापित स्पीड डिक्टेशन की मदद से वाहनों की रोड पर स्पीड को नियंत्रित कर सड़क दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने में मदद मिल रही है। एक नंबर के दो वाहन चलाते हुए दो सौ लोगों को पकड़ा आइटीएमएस की सड़क सुरक्षा के उल्लेखनीय कार्यों सहित शहर की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। एक नंबर प्लेट से दो वाहन चलाने वाले लगभग 200 लोगों को पकड़वाया गया है। इनमें से कई लोगों की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की संभावना थी।
पुलिस विभाग द्वारा 106 चोरी के वाहनों को पकड़वाने में सहयोग दिया। इसके साथ ही स्मगलिंग, मर्डर, एक्सीडेंट कर भागने वाले वाहनों को पकड़वाने, शहर में विभिन्न स्थलों पर चोरी की घटनाओं, महिला अपराध, गुमशुदा तलाश एवं अपहरण आदि अपराधों को शीघ्र फाइंड कर हल करने में भी आईटीएमएस ने उल्लेखनीय सहयोग दिया है। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में बेहतर मोबिलिटी के लिए सड़क सुरक्षा और सतत गतिशीलता के साथ सुगम आवागमन हेतु समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। सुव्यवस्थित चौड़ी सड़कों का निर्माण कर चौराहों का विकास किया जा रहा हैं।