मझगवां-मानिकपुर रेलखंड पर तीन दिन से पड़ा रहा व्यक्ति का शव, पेट्रोलिंग दल को नहीं लगी भनक
मझगवां-मानिकपुर रेलखंड पर रमपुरवा के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 01:00:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 01:09:51 AM (IST)
रमपुरवा के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- रमपुरवा के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
- RPF और मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची
- मृतक की शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना/मझगवां। मझगवां-मानिकपुर रेलखंड पर रमपुरवा के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव कथित तौर पर तीन दिन से रेल पटरियों के किनारे पड़ा रहा, लेकिन नियमित पेट्रोलिंग करने वाले दल की नजर उस पर नहीं पड़ी।
मौके पर पहुंची पुलिस
शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। व्यक्ति रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी
शव के करीब तीन दिन पुराना होने की प्रारंभिक जानकारी के बाद रेलवे ट्रैक की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि शव इतने समय से ट्रैक के किनारे पड़ा था, तो नियमित गश्त के दौरान इसका पता क्यों नहीं चला, यह जांच का विषय है। हालांकि, पेट्रोलिंग दल की लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।