• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

नवरात्र के चौथे दिन मैहर की मां शारदा का हुआ विशेष शृंगार और पूजन, दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

मैहर की मां के दर्शन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मैहर पहुंच रहे हैं और माता के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि, शांति और परिवार की ख...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:46:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:55:36 AM (IST)
नवरात्र के चौथे दिन मैहर की मां शारदा का हुआ विशेष शृंगार और पूजन, दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त
मैहर की मां शारदा की आरती करते पुजारी।

HighLights

  1. नवरात्र के प्रत्येक दिन मां के दर्शन भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभूति लेकर आते
  2. मां शारदा की महाआरती का दृश्य आस्था और विश्वास की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है
  3. मैहर मेला व्यवस्था के लिए भोपाल मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मिला है

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मैहर की मां शारदा माता का विशेष शृंगार और पूजा की गई। सुबह से बड़ी संख्या में भक्ता माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। त्रिकूट पर्वत पर विराजमान जगत जननी मां शारदा देवी की अलौकिक छवि भक्तों के मन में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रही है। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों, घंटियों की मधुर ध्वनि और आरती के पवित्र स्वर ने श्रद्धालुओं को मां की भक्ति में लीन कर दिया।

नवरात्र के शेष दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की संभावना है। त्रिकूट पर्वत की ऊंचाइयों पर सजे मां के दरबार की दिव्यता देखते ही बन रही है। मां के दर्शन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मैहर पहुंच रहे हैं और माता के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।


नवरात्र के प्रत्येक दिन मां के दर्शन भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभूति लेकर आते हैं। मां शारदा की महाआरती का दृश्य आस्था और विश्वास की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है, जो पीढ़ियों से भक्तों को मैहर की पावन धरा से जोड़ती आई है।

मैहर मेला व्यवस्था के लिए भोपाल मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मिला है, जिसमें 1 डीएसपी सहित 100 जवान तैनात किए गए है। मैहर में शारदीय नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भोपाल मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया।

naidunia_image

पुलिसकर्मी ने दिव्यांग श्रद्धालु को गोद में उठाकर कराए मां शारदा के दर्शन

मां शारदा मंदिर में तैनात एक पुलिसकर्मी ने सेवाभाव और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिव्यांग श्रद्धालु को गोद में उठाकर मां शारदा के दर्शन कराए। दर्शन के बाद पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु को सुरक्षित रोपवे तक भी पहुंचाया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिसकर्मी की इस पहल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें- MP के 5 सबसे लोकप्रिय माता के भजन, जिनके बिना अधूरा लगता है नवरात्रि के पंडालों का जश्न, देखें लिस्ट

दिव्यांग श्रद्धालु को दर्शन कराने के लिए पुलिसकर्मी ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया, वह सराहनीय है। उसकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना भी उसके कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वर्दी में सेवा और इंसानियत की यह तस्वीर पुलिस के मानवीय चेहरे को सामने लाती है। मां शारदा के दरबार में पुलिसकर्मी के इस सेवाभाव की लोग सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता के दर्शन के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, मैहर की धार्मिक पहचान है मंदिर