• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर जिले ने गौरव दिवस पर रचा इतिहास, 3430 विद्यार्थियों ने एक साथ किया कथक, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

मां शारदा की नगरी मैहर ने अपने स्थापना दिवस पर आयोजित गौरव दिवस में सोमवार को इतिहास रच दिया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 12:16:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 12:16:18 PM (IST)
मैहर जिले ने गौरव दिवस पर रचा इतिहास, 3430 विद्यार्थियों ने एक साथ किया कथक,  एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, नईदुनिया

HighLights

  1. मैहर जिले ने स्थापना दिवस पर रचा इतिहास
  2. 3430 छात्रों ने गौरव दिवस पर किया कथक
  3. एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। मां शारदा की नगरी मैहर ने अपने स्थापना दिवस पर आयोजित गौरव दिवस में सोमवार को इतिहास रच दिया। 3430 विद्यार्थियों का एक साथ कथक प्रदर्शन मैहर के गौरव दिवस की सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आया।

फुटबॉल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 3430 छात्र-छात्राओं ने एक साथ 11 मिनट तक कथक नृत्य की मनमोहक सामूहिक प्रस्तुति देकर अपना नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

हजारों विद्यार्थियों की एक साथ ताल, लय और भाव से सजी प्रस्तुति ने पूरे मैदान को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को मैहर की सांस्कृतिक पहचान और मातृ शक्ति को समर्पित किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 20 रुपये के लिए खौफनाक वारदात, मोमोज बेचने वाले ने छात्र के मुंह पर फेंका कढ़ाई में खौलता तेल

सामूहिक कथक प्रस्तुति पूरी होने के बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने इस उपलब्धि को मैहर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मां शारदा की नगरी ने गौरव दिवस पर सांस्कृतिक क्षेत्र में नया इतिहास बनाया है। सामूहिक कथक में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने मैहर की कला और संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

फूड स्टॉल रहा आकर्षण का केन्द्र

गौरव दिवस समारोह में ‘व्यंजनों की बगिया’ फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद मंच पर दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने समारोह को संबोधित किया।

दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फैशन शो और रैम्प वॉक भी आयोजित किया गया। रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं और अंत में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में मौसम बदलते ही कम हुआ लंपी वायरस का प्रकोप, रतवाई गोशाला पहुंचने वाले गोवंश की संख्या घटी, अब तक 60 हजार का टीकाकरण