सतना में अवैध कॉलोनियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, सड़कें और प्लिंथ निर्माण हटाए गए
नगर निगम सीमा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नगर पालिक निगम सतना ने सख्ती शुरू कर दी है।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 09:18:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 09:18:49 PM (IST)
अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की कार्रवाई, नईदुनियाHighLights
- अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की कार्रवाई
- बुलडोजर ने सड़कें और प्लिंथ निर्माण हटाए
- 0.8491 हेक्टेयर भूमि पर हो रहा था विकास
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। नगर निगम सीमा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नगर पालिक निगम सतना ने सख्ती शुरू कर दी है।
इसी क्रम में निगम आयुक्त के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 30 के मौजा महदेवा में बिना वैधानिक अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी विकास के लिए बनाई गई सड़कें, भूखंडों की मार्किंग और प्लिंथ निर्माण को हटाया। इस कार्रवाई के साथ ही संबंधित भूमि पर चल रहे अनधिकृत विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई।
0.8491 हेक्टेयर भूमि पर हो रहा था विकास
नगर निगम के अनुसार, मौजा महदेवा स्थित आराजी क्रमांक 88/2/2/2/1/1/1/1(S) की कुल दर्ज भूमि 0.8491 हेक्टेयर है। इस भूमि पर आवश्यक वैधानिक अनुमतियां प्राप्त किए बिना कॉलोनी विकसित करने की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
राजस्व अभिलेखों में उक्त भूमि रानी गर्ग, आशुतोष कुमार गर्ग, संदीप सिंह और कैलाश कुमार सिंह के नाम दर्ज है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों के विपरीत किए गए निर्माण एवं प्लॉटिंग से संबंधित कार्यों को हटाया।
कॉलोनाइजरों को नियमों का पालन करने की चेतावनी
नगर निगम ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम, 2021 के प्रावधानों के तहत की है।