• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

नवरात्र की छठे दिन मैहर की मां शारदा की हुई विशेष आरती और शृंगार, हर दिन पहुंच रहे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु

नवरात्र मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की आवाजाही तथा अन्य व्यवस्थाओं पर सतत रूप से निगरानी रखी ज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:54:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:22:49 AM (IST)
नवरात्र की छठे दिन मैहर की मां शारदा की हुई विशेष आरती और शृंगार, हर दिन पहुंच रहे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु
नवरात्र की षष्ठी पर मैहर की मां शारदा का विशेष शृंगार और आरती।

HighLights

  1. मां शारदा के दर्शन के लिए सुबह से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं
  2. ज्यादातर सीढ़‍ियां चढ़कर माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं, तो कुछ रोप वे से
  3. कुछ भक्त कई सौ किमी से अपने घरों से पैदल ही दर्शन के लिए आ रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। नवरात्र के छठे दिन सुबह मैहर की मां शारदा का विशेष शृंगार और आरती की हुई। पुजारी पवन पाण्डेय (दाऊ सरकार) द्वारा माता का शृंगार किया गया। नवरात्र की षष्ठी को मां कात्यायनी की पूजन हो रहा है। मां शारदा के दर्शन के लिए सुबह से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर सीढ़‍ियां चढ़कर माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दौरान कुछ भक्त कई सौ किमी से अपने घरों से पैदल ही माता के दर्शन के लिए आए हैं।

गुरुवार को भी 1.15 लाख भक्त पहुंचे

शारदीय नवरात्र की पंचमी पर मां शारदा शक्तिपीठ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार, 15 अक्टूबर को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। इनमें सर्वाधिक 115467 श्रद्धालु पैदल मार्ग से पहुंचे, जबकि 2218 श्रद्धालुओं ने वैन मार्ग और 3200 श्रद्धालुओं ने रोपवे के माध्यम से मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।


नवरात्र मेले के दौरान जबलपुर से मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे पांच दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति की अध्यक्ष बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में राजेंद्र रैकवार, चेतना, आराधना, उमेश और बन्नो को मां शारदा के दर्शन कराए गए। दर्शन के बाद कलेक्टर ने सभी श्रद्धालुओं को मां शारदा के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट की। सुगम दर्शन की सुविधा मिलने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता के दर्शन के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, मैहर की धार्मिक पहचान है मंदिर

सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मां शारदा मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नवरात्र मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की आवाजाही तथा अन्य व्यवस्थाओं पर सतत रूप से निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP के 5 सबसे लोकप्रिय माता के भजन, जिनके बिना अधूरा लगता है नवरात्रि के पंडालों का जश्न, देखें लिस्ट