दुनिया के इकलौते नलतरंग से गूंजी मैहर की धरती, 108 साल पुरानी परम्परा को किया जीवंत
मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा आयोजित 52वां पद्म विभूषण उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 08:26:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 08:26:37 PM (IST)
मैहर वाद्यवृंद राग मिश्र किरवानी की प्रस्तुति, नईदुनियाHighLights
- संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित हुआ समारोह
- मैहर वाद्यवृंद राग मिश्र किरवानी की प्रस्तुति
- भरतनाट्यम की प्रस्तुति रही अत्यंत सराहनीय
नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा आयोजित 52वां पद्म विभूषण उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को सतना सांसद गणेश सिंह, स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं कलेक्टर विदिशा मुखर्जी की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन संस्कृति संचनालय के संचालक एन.पी. नामदेव द्वारा एवं सभी आगंतुक श्रोताओं का आभार डायरेक्टर प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।
108 साल पुरानी परंपरा को किया जीवंत
समारोह के प्रथम दिवस का विशेष आकर्षण मैहर वाद्यवृंद राग मिश्र किरवानी की प्रस्तुति से हुई। दुनिया के इकलौते वाद्य नलतरंग से मैहर की धरती गूंज उठी। जहांकि मैहर वाद्यवृन्द ने 108 साल पुरानी परंपरा को जीवंत किया।
मैहर की समृद्ध सांगीतिक विरासत और उस्ताद अलाउद्दीन खाँ की सामूहिक वादन की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए मैहर वाद्यवृंद अपनी प्रस्तुति से समारोह की पहली शाम को विशेष बनाया।
तदुपरांत शिराज अली खां एवं अरिन्दम भट्टाचार्य कोलकाता के सरोद गायन की जुगलबंदी, शाम्भवी शुक्ला मिश्रा एवं साथी दिल्ली कथक, पंडित प्रसाद खापर्डे नासिक शास्त्रीय गायन एवं पद्मश्री गीता चन्द्रन एवं साथी दिल्ली का भरतनाट्यम की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नपा अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, डा.के.सी जैन,महारानी कवितेश्वरी देवी सिंह एवं जयंत जैन सहित काफी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।