
सतना लोकसभा 2024 : सतना लोकसभा सीट से भाजपा के गणेश सिंह कांग्रेस के सिद्दार्थ कुशवाहा से 65 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक वोटों की गिनती में गणेश सिंह को 3 लाख 84 हजार जबकी डब्बू सिद्दार्थ कुशवाहा 3 लाख 19 हजार वोटों पर चल रहे हैं।
सतना लोकसभा सीट में कुल सात विधानसभा सीट आती हैं जिसमें नवनिर्मित जिला मैहर की दो और सतना जिले की 5 सीट शामिल हैं। 7 सीट वाले इस लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा तथा दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। मैहर, चित्रकूट, रामपुर बघेलान, नागौद, ऱेगाव विधानसभा सीट पर जहां भाजपा का कब्जा है। सतना व अमरपाटन विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है। सतना लोकसभा सीट में मतदान के लिए कुल 1950 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर 17 लाख 8हज़ार 823 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 8 लाख 92427 पुरुष 812827 महिला एवं छह अन्य मतदाता शामिल हैं।
Satna Lok Sabha Result 2024: लोकसभा सीट सतना का अपना एक अलग इतिहास है। इस सीट पर कद्दावर नेताओं ने भी भाग्य आजमाया है। और यहां के मतदाताओं ने अपने मत का महत्व मध्य प्रदेश के दो मुख्यमंत्री को भी समझने में पीछे नहीं रहे। वर्ष 1996 के चुनाव में सुखलाल कुशवाहा नीमच प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह एवं विरोध सचलेखा को लोकसभा के चुनाव में शिकस्त दी थी। बताते चलें कि कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा सुखलाल कुशवाहा के पुत्र है। विधानसभा चुनाव 2023 में सिद्धार्थ कुशवाहा ने विधानसभा सीट सतना भाजपा विधानसभा प्रत्याशी गणेश सिंह को 4000 मतों से मात दी थी।
ब्राह्मण बहुल इस लोकसभा सीट पर तकरीबन 6 लाख से अधिक मतदाता ब्राह्मण हैं ऐसे में ब्राह्मण उम्मीदवार को कम नहीं आका जा सकता। यही कारण है कि सतना त्रिकोणी संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई है।