
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। बागमती एक्सप्रेस में रविववार को कटनी रेलवे स्टेशन छोडते ही पत्थरबाजी हुई। इस घटना में जनरल कोच में यात्रा कर रहा यात्री के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिस पर कटनी आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरु कर दी है।
हालंकि, यात्री को सतना रेलवे स्टेशन पर अटेंड कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार किया। डॉक्टरों के मुताबिक, पत्थर जैसी ही कोई वस्तु लगने से सिर पर कट का मार्क आया है। लेकिन टांके नहीं लगाने लायक नहीं था।
दरअसल, यात्री जनरल कोच के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था, तभी उसके सिर पर पत्थर जैसी कोई वस्तु आकर लगी। सतना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्री को अटेंड कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
एक यात्री घायल
आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी कि 12546 बागमती एक्सप्रेस में पत्थरबाजी जैसी घटना हुई है, जिसमें एक यात्री घायल हो गया है। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम सतना स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का इंतजार कर रही थी।
यह भी पढ़ें- एमपी से राजस्थान तक के स्टेशनों पर सीधी नजर, 70 से अधिक वीडियो सर्विलांस से जुड़े; 24 घंटे रहेगी निगरानी
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के जनरल कोच में प्रमोद पासवान (38), पिता रामस्वार्थ पासवान, निवासी सीतामढ़ी (बिहार) मुंबई से अपने गृह नगर जा रहे थे। वह जनरल कोच के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही कटनी स्टेशन से आगे निकली, तभी उनके सिर पर पत्थर जैसी कोई वस्तु आकर लगी। इससे उनके सिर में कट लग गया और वह घायल हो गए।
सतना स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद आरपीएफ ने तत्काल यात्री को अटेंड किया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यात्री के सिर पर लगी वस्तु पत्थर थी या कुछ और। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी में बिजली नेटवर्क सुधारने को मिले 1500 करोड़, पर खर्च हुए महज 96.85 करोड़, नए उपकेंद्रों का काम अटका