
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर में सुबेदारगंज और एसएमवीटी, बेंगलुरु के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी में इसका ठहराव रहेगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 04171 प्रत्येक शुक्रवार 11, 18 और 25 दिसंबर को रात 9:20 बजे सुबेदारगंज से रवाना होगी। शनिवार को सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी में क्रमशः रात 1:35, 2:50, सुबह 4:10 और 8:10 बजे पहुंचेगी।
रविवार रात 9 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04172 14, 21 और 28 दिसंबर को सुबह 7 बजे बेंगलुरु से चलेगी। इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना में क्रमशः दोपहर 3:25, शाम 7:30, रात 9:55 और 11 बजे पहुंचेगी। बुधवार सुबह 4:30 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- सीजी उच्च शिक्षा में होगा बदलाव, 30 कॉलेज बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; 1.40 लाख छात्रों को अनिवार्य इंटर्नशिप
यह भी पढ़ें- रायपुर एयरपोर्ट की तीन गुना बढ़ेगी परिचालन क्षमता, अब एक रनवे से प्रति घंटे 35 उड़ानों की तैयारी