सिवनी में पानी के टैंकर में जा घुसी बाइक, दो युवकों की मौत; एक जबलपुर रेफर
लखनादौन-नरसिंहपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:48:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:49:05 PM (IST)
लखनादौन-नरसिंहपुर हाईवे पर हादसा, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- लखनादौन-नरसिंहपुर हाईवे पर हादसा
- पानी के टैंकर में पीछे से जा घुसी बाइक
- हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। लखनादौन-नरसिंहपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि, हादसा सोमवार सुबह आदेगांव थाना के कुरमुंडा नाला के पास हुआ।
यहां पानी के टैंकर में एक बाइक जा घुसी। शेर नदी पर बांध निर्माण में लगे टैंकर के अचानक रोड क्रॉस करते हुए पीछे से बाइक जा टकरा गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।