
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के ब्यौहारी में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी में बैंक खातों के जरिए रकम ठिकाने लगाने का खेल सामने आया है। फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर जबलपुर के व्यक्ति को चूना लगाया गया। ठगी की रकम ब्यौहारी के राहुल त्रिपाठी के बैंक खाते में पहुंची।
प्रयागराज का मास्टरमाइंड कर रहा था इस्तेमाल
बैंक खाता ब्यौहारी निवासी का है, लेकिन इस्तेमाल प्रयागराज का कथित मास्टरमाइंड कर रहा था। कमीशन के लालच में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने का आरोप है। कृष्ण बिहारी तिवारी के बैंक खाते से तीन राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें उजागर हुई हैं।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में 8.68 करोड़ की धोखाधड़ी, फर्मों के अकाउंटिंग डेटा में लगाई सेंध; EOW ने 8 अलग-अलग दर्ज की FIR
मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक साइबर ठगी के तार जुड़े मिले हैं। रीवा के सचिन सोंधिया और प्रयागराज के कृष्ण बिहारी तिवारी पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के आपरेशन मैट्रिक्स 2.0 ने साइबर ठगी के नेटवर्क की परतें खोली हैं।
जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क
अब पुलिस की जांच के घेरे में ठगी की रकम का पूरा ट्रांजेक्शन नेटवर्क है। ब्यौहारी पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि ठगी मामले का खुलासा किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी में अब नहीं होगी टीबी से मौतें, तमिलनाडु का टीएन-केईटी मॉडल होगा लागू, मृत्यु-दर घटकर हुई 4 फीसदी