शहडोल में नकली करेंसी कारोबार का भंडाफोड़, 8.71 लाख की रकम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
थाना खैरहा में बीएनएस की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। वहीं फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 05:17:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 05:20:45 PM (IST)
नकली करेंसी नेटवर्क का भंडाफोड़, नईदुनियाHighLights
- नकली करेंसी नेटवर्क का भंडाफोड़
- 8 लाख 71 हजार की रकम जब्त
- 5 आरोपियों को किया गया अरेस्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में नकली भारतीय करेंसी के कारोबार पर शहडोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खैरहा पुलिस ने 8 लाख 71 हजार 700 रुपये की नकली करेंसी के साथ 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1,803 नकली नोट, एक प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
नकली करेंसी की सूचना मिली
6 नवंबर को थाना खैरहा पुलिस को नकली करेंसी के लेनदेन की सूचना मिली। सूचना पर ग्राम छिरहटी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके बैग से नकली नोट बरामद हुए। जब्त करेंसी में 500 रुपये के 1,702 नोट और 200 रुपये के 101 नोट शामिल हैं।
कुल 1,803 नोट कीमत 8,71,200 रुपये है। इसके अलावा नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस तरह से कुल मशरूका 9 लाख 21 हजार 700 रुपये जब्त किया गया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
थाना खैरहा में बीएनएस की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। वहीं फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
आरोपितों में शरद सिंह मरावी निवासी नौगुला राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर,अरविन्द सिंह 28 वर्ष निवासी अर्झली थाना खैरहा जिला शहडोल, मनीष कुमार 33 वर्ष निवासी डिण्डौरी,अनिल कुमार उरैती 36 वर्ष निवासी लालपुर थाना गाड़ासरई डिण्डौरी एवं नन्हे सिंह मरकाम 54 वर्ष निवासी बोंदर थाना गाड़ासरई डिण्डौरी शामिल हें।
एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी एवं खैरहा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है।