शहडोल में महिला डांसर बनी 'अजूबा', चौक-चौराहों पर देखने वालों की लग रही भीड़; छीना-झपटी के वीडियो वायरल
शहर के किसी न किसी चौक-चौराहे पर महिला डांस करती नजर आ रही है। उसे देखने और मोबाइल में कैद करने वालों की भीड़ भी जुट रही है।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 10:02:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 10:02:44 PM (IST)
शहर में रील बनाने का सिलसिला जारी, फोटो-वीडियोग्रैबHighLights
- शहर में रील बनाने का सिलसिला जारी
- महिला डांसर को देखने वालों की भीड़
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। शहर में पिछले एक सप्ताह से एक महिला डांसर लोगों के लिए अजूबा बनी हुई है। शहर के किसी न किसी चौक-चौराहे पर महिला डांस करती नजर आ रही है। उसे देखने और मोबाइल में कैद करने वालों की भीड़ भी जुट रही है।
तेजी से वायरल हो रहे वीडियो
कभी बस स्टैंड, कभी गांधी चौक तो कभी किसी अन्य चौराहे पर महिला के डांस का वीडियो सामने आ रहा है। लोग रुककर देखने लगते हैं। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल रहे हैं। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यातायात हो रहा प्रभावित
कुछ वीडियो में युवकों के साथ छीना-झपटी की झलक भी दिख रही है। इससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि शहर की सड़कों पर आखिर चल क्या रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। वहीं कुछ लोग इसे केवल रील और लोकप्रियता के लिए किया जा रहा स्टंट बता रहे हैं।
फिलहाल महिला कौन है, कहां से आई है और क्यों सड़कों पर डांस कर रही है, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।