• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में पिकनिक में शराब लाने पर विवाद, दोस्त ने ली जान; नदी किनारे तड़पता छोड़ भागा

शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक के दौरान शराब लाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 03:52:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 03:52:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में  पिकनिक में शराब लाने पर विवाद, दोस्त ने ली जान; नदी किनारे तड़पता छोड़ भागा
शहडोल में पिकनिक में शराब लाने पर विवाद। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. शहडोल में पिकनिक मनाने के दौरान खूनी संघर्ष।
  2. शराब लाने की बात पर दोस्तों के बीच विवाद।
  3. आरोपी भोलू ने दोस्त मुकेश की पीट-पीटकर की हत्या।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल: जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच शराब लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट कर दी।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी और उसके साथी नदी किनारे ही तड़पता छोड़कर घर लौट आए। बाद में एक ग्रामीण की नजर घायल युवक पर पड़ी, जिसके बाद उसे घर पहुंचाया गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिछली नदी की है।


शराब लाने की बात पर हुआ विवाद

  • पुलिस के अनुसार, मुकेश पाव निवासी रटगा अपने साथी भोलू उर्फ उदयलाल पाव और अन्य लोगों के साथ गांव के पास स्थित बिछली नदी में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शराब लाने की बात को लेकर मुकेश और भोलू के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
  • आरोप है कि भोलू उर्फ उदयलाल ने मुकेश के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।

तड़पता छोड़कर भागे आरोपी

मारपीट के बाद मुकेश अचेत होकर नदी किनारे गिर पड़ा और दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि इसके बाद भोलू अपने अन्य साथियों के साथ उसे उसी हालत में छोड़कर घर लौट गया। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति नदी की ओर गया तो उसकी नजर घायल मुकेश पर पड़ी। वह उसे घर लेकर पहुंचा। मुकेश की हालत गंभीर देखकर परिजन उसे जयसिंहनगर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद रक्सौल से एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जबलपुर, कटनी और सतना में होगा ठहराव

हत्या का प्रकरण दर्ज

घटना की जानकारी मिलने पर सीधी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मारपीट के कारण मुकेश की मौत हुई है। मामले में आरोपी भोलू उर्फ उदयलाल पाव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अब भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में भी लगेगा वेदर रडार, रिसर्च में छात्रों को भी मिलेगा लाभ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।