_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झीकबिजुरी रोड गाड़ाघाट में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार काली बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गोहपारू थाना क्षेत्र के बेलिया निवासी बद्री प्रसाद रविदास और सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, तभी गाड़ाघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में 'अर्णब' का असर, अब तक 6.1 मिमी बारिश दर्ज; 7.8 डिग्री गिरा तापमान
पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बोलेरो चालक वाहन समेत फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑकलैंड टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, 40 हजार दर्शकों के सामने फिलिप्स और ब्रेसवेल का धमाल