• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

kans vadh : शाजापुर में रात 12 बजे हुआ कंस के पुतले का वध, गलियों से निकली देव-दानवों की टोलियां

देर रात को श्रीकृष्ण बने कलाकार ने कंस के पुतले का वध किया। इसके बाद कंस के पुतले की लाठियों से पिटाई भी की गई।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Thu, 07 Nov 2019 11:31:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Nov 2019 12:45:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
kans vadh : शाजापुर में रात 12 बजे हुआ कंस के पुतले का वध, गलियों से निकली देव-दानवों की टोलियां

शाजापुर। शहर में गुरुवार की रात कंस वधोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्‍तरप्रदेश के मथुरा शहर के बाद शाजापुर में यह उत्‍सव मनाया जाता है।

कंस वध से पहले पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे देव और दानवों की टोलियां शहर की गलियों से निकली। जहां राक्षस हुंकार भर रहे थे तो देवों की टोली भी वाक्युद्ध में पीछे नहीं थी।

आयोजन स्‍थल पर रात 12 बजे श्रीकृष्ण बने कलाकार ने कंस के पुतले का वध किया। इसके बाद कंस के पुतले की लाठियों से पिटाई भी की गई।

उल्‍लेखनीय है कि शहर में दीपावली के बाद आने वाली कार्तिक दशमी को कंस वधोत्सव का आयोजन किया जाता है। आयोजन स्‍थल सोमवारिया बाजार पर कंस का 10 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया था।

कंस वधोत्सव समिति के पदाधिकारी बताते हैं कि मथुरा के बाद शाजापुर में यह आयोजन किया जाता है। उनके अनुसार यह कंस वध की परंपरा अन्याय व अत्याचार पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।

पुराने लोग बताते हैं कि शहर के गोवर्धननाथ मंदिर के मुखिया स्व. मोतीराम मेहता ने करीब 265 वर्ष पूर्व मथुरा में कंस वधोत्सव कार्यक्रम होते देखा और फिर शाजापुर में लोगों को इसके बाद बताया।जानकारी के अनुसार इसके बाद से ही शाजापुर में इस परंपरा की शुरुआत हुई।

छत्तीसगढ़ में धान को लेकर जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल-रमन सिंह आमने-सामने

मध्‍यप्रदेश में अटका सरकारी कॉलेज के स्टाफ का वेतन

Jabalpur News : देश भर में चल रहे एक ही आईएमईआई नंबर के 1 लाख से ज्यादा मोबाइल फोन


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।