• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्योपुर में आधा दर्जन लोगों का युवक पर हमला; पत्नी का बदला लेने के लिए लाठी-डंडों से पीटा; ग्वालियर रेफर

एक आरोपित ने युवक का गला पकड़ लिया और उसके 4 साथी बेरहमी से युवक पर लाठियां बरसाते रहे।

By Deepak DandotiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 08:51:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 08:54:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
श्योपुर में आधा दर्जन लोगों का युवक पर हमला; पत्नी का बदला लेने के लिए लाठी-डंडों से पीटा; ग्वालियर रेफर
आधा दर्जन लोगों ने युवक पर किया हमला, नईदुनिया

HighLights

  1. आधा दर्जन लोगों ने युवक पर किया हमला
  2. पत्नी से हुई मारपीट का लिया गया बदला
  3. अगरा थाना इलाके के अर्रोद का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। पत्नी के साथ 5 महीने पहले हुई मारपीट का बदला लेने महिला के पति ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। एक आरोपित ने युवक का गला पकड़ लिया और उसके 4 साथी बेरहमी से युवक पर लाठियां बरसाते रहे।

एक ने पिट रहे शख्स की पत्नी को पकड़कर दूर कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हमलावरों को रोकने का खूब प्रयास किया लेकिन, वह नहीं रुके। बाद में जब युवक अधमरा हो गया तो उसे छोड़कर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर धमकी देते हुए निकल गए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। अगरा थाना पुलिस ने 6 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


अगरा थाना इलाके के अर्रोद गांव का मामला

मामला अगरा थाना इलाके के अर्रोद गांव का है। बताया गया है कि, बीते शनिवार को फरियादी चंद्रसेन गुर्जर अपनी पत्नी नीतू गुर्जर के साथ बाइक पर सवार होकर विजयपुर से खाड़ी जा रहा था।

यह भी पढ़ें- MP में लापरवाही के फेर में फंसा स्ट्रीट लाइटों का प्रोजेक्ट, राजमार्गों पर शुरू नहीं हुई स्मार्ट लाइटिंग

इसकी जानकारी आरोपित बंजाब गुर्जर को लग गई, इस पर उसने अपने साथी रामधन गुर्जर, दीपू, वीरू, कल्ला और धर्मवीर गुर्जर निवासी डोंडरी को साथ लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर बोलेरो गाड़ी से चंद्रसेंन गुर्जर का पीछा करत हुए अर्रोद गांव तक पहुंच गया।

वहां जैसे ही फरियादी चंद्रसेन और पंजाब गुर्जर का आमना-सामना हुआ तो आरोपित पंजाब ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंंडों से चंद्रसेंन पर हमला कर दिया। फरियादी बचने के लिए गांव के एक घर तक पहुंच गया, लेकिन, आरोपितों के इतने ज्यादा हौंसले बुलंद थे कि, उन्होंने किसी की परवाह किए बगैर गांव में दाखिल होकर फरियादी को बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया।

6 आरोपियों पर मामला दर्ज

लाठी-डंडे ऐसे बरसाए गए मानो वह उसे जिंदा छोड़ने के मूंड में ही नहीं थे। बाद में वह वहां से फरार हो गए। फरियादी गंभीर रुप से घायल है, जिसका ग्वालियर में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने नामजद सभी 6 आरोपितों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने के मामले में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 6 आरोपितों ने चंद्रसेन की मारपीट की है, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। धर्मेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी अगरा, जिला श्योपुर

यह भी पढ़ें- रायपुर में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।