
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 552 पर शनिवार को बगडुआ गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब वाहन को जलते देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कुछ ही देर में बाइक आग से बुरी तरह घिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके बाद चालक द्वारा खुद ही उसमें आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- अपील में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, CMHO को तीन लाख रुपये अपनी जेब से जमा करने का आदेश
आग लगने की वास्तविक वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हाईवे पर अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म