• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम युवक ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती की आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम करने और उसके भाई को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 08:52:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 08:52:17 PM (IST)
मुस्लिम युवक ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
मुस्लिम युवक ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती की आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम करने और उसके भाई को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमवार को फरियादी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। बजरंग दल ने सोमवार को गांधी पार्क मेंं युवती को ब्लैकमेल किए जाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस पर एफआईआर में देरी बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

युवती को और बदनाम करने की धमकी

फरियादी का आरोप है कि आरोपी आफरी ने उसकी बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दीं, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी 10-12 अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी लंबे समय से उनकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई तो वह युवती को और बदनाम करेगा और उसकी हत्या भी कर देगा।


पुलिस को सद्बुद्धि देने के लिए चालीसा का पाठ

टीआई सतीश सिंह चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना था कि जब पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी, तब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने गांधी चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ पुलिस को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया।