
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर रायपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे ऑटो में सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन
सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि, सवाई माधोपुर निवासी अशोक प्रजापति ऑटो को तेज गति और लापरवाही से चला रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार कराहल थाना क्षेत्र के निवासी मुन्ना (28) पुत्र काशीराम आदिवासी की मौत हो गई।
बेटी और पत्नी भी घायल
दुर्घटना में उनकी पत्नी और बेटी को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपित चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(क) और 106(1) में प्रकरण दर्ज किया गया है।