• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में देर रात ढांड़ में आसमान से गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप

दिनारा थानांतर्गत ग्राम ढांड़ में देर रात अचानक एक संदिग्ध मशीन आकर गिरी, जब उसकी पड़ताल की गई तो वह ड्रोन निकला।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 01:27:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 01:27:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शिवपुरी में देर रात ढांड़ में आसमान से गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप
ड्रोन गिरने से गांव में मचा हड़कंप, नईदुनिया

HighLights

  1. ड्रोन गिरने से गांव में मचा हड़कंप
  2. पड़ताल में आर्मी का निकला ड्रोन
  3. प्रशासन ने रिकवर कर सौंपा

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। दिनारा थानांतर्गत ग्राम ढांड़ में देर रात अचानक एक संदिग्ध मशीन आकर गिरी, जब उसकी पड़ताल की गई तो वह ड्रोन निकला। गांव में संदिग्ध ड्रोन गिरने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

हालांकि, बाद में जब मामले की पड़ताल की गई तो यह ड्रोन इंडियन आर्मी का निकला। प्रशासन ने ड्रोन को रिकवर कर आर्मी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुरूवार की रात करीब 9 बजे ग्राम ढांड़ में ग्रामीण अपने-अपने घरों में थे।

इसी दौरान अचानक गांव में आसमान से कुछ गिरने की आवाज आई। उक्त आवाज सुनकर गांव के लोग चौंक गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। जब आवाज की दिशा में जाकर देखा तो वहां जमीन पर एक मशीन पड़ी हुई थी।


यह देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। मामले की सूचना जिम्मेदार पुलिस सहित अन्य जिम्मेदारों को दी गई। मौके पर पड़ताल के दौरान यह मशीन ड्रोन निकली। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ड्रोन को रिकवर कर लिया और जांच शुरू की तो पता चला कि यह भारतीय सेना का ड्रोन है।

चूंकि दिनारा क्षेत्र से सटी हुई बबीना रेंज है, यह ड्रोन वहीं का था। प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को ड्रोन सेना के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म

अभ्यास के दौरान अनियंत्रित होकर गिरा था ड्रोन

बताया जा रहा है कि गुरूवार को भारतीय सेना के जवान सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान बबीना रेंज से यह ड्रोन उड़ाया गया था। अभ्यास के दौरान यह ड्रोन अनियंत्रित हो गया और सेना के जवानों की रेंज व नियंत्रण से बाहर होकर ढांड़ गांव में आकर गिर गया।

पुलिस का कहना है कि बबीना रेंज की सीमा जिले के दिनारा, पिछोर क्षेत्र से जुड़ी हुई है तो अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

रात में एक ड्रोन ढांड़ गांव में गिरने की सूचना मिली थी। यह ड्रोन बबीना रेंज से अभ्यास के दौरान उड़ाया गया था। अनियंत्रित होकर गांव में गिर गया था। ड्रोन आर्मी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। अनुपम शर्मा, एसडीएम करैरा।

यह भी पढ़ें- अपील में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, CMHO को तीन लाख रुपये अपनी जेब से जमा करने का आदेश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।