• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में LLB छात्र को टीआई ने चप्पल से पीटा, दोस्त के साथ FIR करवाने गए स्टूडेंट को रात भर थाने में रखा बंद; वीडियो वायरल

पिछोर थाने में एक एलएलबी छात्र और टीआई के बीच कथित मारपीट का मामला इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में टीआई द्वारा छात्र को च...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 06:48:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 06:51:08 PM (IST)
शिवपुरी में LLB छात्र को टीआई ने चप्पल से पीटा, दोस्त के साथ FIR करवाने गए स्टूडेंट को रात भर थाने में रखा बंद; वीडियो वायरल
MP News: पिछोर थाने में टीआई और LLB स्टूडेंट के बीच मारपीट।

HighLights

  1. छात्र ने रातभर बैरिक में बंद रखने का आरोप लगाया
  2. फरहान खान FIR करवाने छात्र के साथ पहुंचा था
  3. पीड़ित छात्र ने थाने के कैमरों की जांच की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी/पिछोर: पिछोर थाने में एक झगड़े की एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे एलएलबी छात्र और पिछोर टीआई के बीच कथित मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में टीआई द्वारा छात्र को चप्पलों से पीटने का दावा किया जा रहा है। हालांकि टीआई उमेश उपाध्याय इस वीडियो को फर्जी और एआई द्वारा निर्मित बता रहे हैं।

रात भर थाने की बैरिक में रखा बंद

छात्र क्षितिज पाठक का आरोप है कि TI ने न केवल उसकी मारपीट की, बल्कि उसे रात भर थाने की बैरिक में बंद भी रखा और बाद में शांति भंग का प्रकरण दर्ज कर दिया। क्षितिज का कहना है कि अब उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह वीडियो जारी कर बताए कि वायरल वीडियो AI से बनाया गया नकली वीडियो है। शनिवार को पिछोर कस्बे में दो मुस्लिम पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी मामले में फरहान खान अपने मित्र LLB छात्र क्षितिज पाठक के साथ थाने पहुंचा था।


LLB छात्र के अनुसार वे दोनों FIR दर्ज कराने के लिए कंप्यूटर पर बैठे कर्मचारी से बात कर रहे थे कि तभी पिछोर टीआई उमेश उपाध्याय वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले गालियां देते हुए सभी को बाहर निकालने को कहा और क्षितिज को पीछे हटने के लिए कहा।

क्षितिज का कहना है कि जब फरहान ने टीआई से कहा कि वह फरियादी है और वही रिपोर्ट दर्ज करवाएगा, तो इसी बात पर टीआई नाराज हो गए। आरोप के अनुसार उन्होंने फरहान को गालियां देने के बाद क्षितिज को करीब 15–20 थप्पड़ मारे और फिर चप्पल व जूतों से पीटा। दावा है कि रात भर उसे बैरिक में बंद कर टायर के फट्टे, लात-घूंसों से मारा गया और बैरिक में उसका गला दबाया गया। बेहोश होकर गिरने पर उसके चेहरे पर भी जूते मारे गए।

वीडियो पूरी तरफ से फर्जी और AI से बनाया हुआ है- टीआई

रविवार दोपहर 2 बजे परिजनों द्वारा 151 के मामले में जमानत भरने के बाद उसे छोड़ा गया। क्षितिज का कहना है कि अगर कोई घटना हुई ही नहीं, तो शांति भंग की कार्रवाई और उसके शरीर पर आई चोटों को कैसे समझा जाए।

टीआई उमेश उपाध्याय का कहना है कि ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं हुआ है और वायरल वीडियो पूरी तरह एआई से तैयार किया गया है। क्षितिज ने कहा कि यदि वीडियो फर्जी है, तो एसपी थाने के कैमरों की जांच करवा लें सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।

एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। इस वीडियो की सच्चाई के संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच करवाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-प्रशांत शर्मा, एसडीओपी, पिछोर