शिवपुरी में दोस्त के साथ पत्नी को देख आगबबूला हुआ पति, चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों को बेरहमी से पीटा
शिवपुरी में दोस्त के साथ भदैया कुंड घूमने गई पत्नी को देखकर पति ने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 11:51:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 12:26:53 PM (IST)
शिवपुरी में दोस्त के साथ पत्नी को देख आगबबूला हुआ पति। (नईदुनिया)HighLights
- शिवपुरी में दोस्त के साथ घूमने पर पत्नी की पिटाई।
- विवाद के कारण एक महीने से मायके में थी पत्नी।
- भदैया कुंड में दोस्त के साथ देख पति हुआ आग-बबूला।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी से पत्नी और उसके मित्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने दोनों को साथ में घूमते हुए देख लिया था। उसके बाद चचेरे भाई के साथ मिलकर उसने पत्नी और उसके मित्र की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
क्या है पूरा मामला
- पुलिस के अनुसार पीड़िता पूजा आदिवासी का पति गोविन्द आदिवासी से विवाद चल रहा था। वह पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। कल पूजा अपने एक मित्र के साथ भदैया कुंड क्षेत्र में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना गोविन्द को दे दी। सूचना मिलते ही गोविन्द आग-बबूला हो गया। अपने चचेरे भाई को साथ भदैया कुंड पहुंच गया।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही गोविन्द ने पूजा के चरित्र पर सवाल उठाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर अपने भाई के साथ मिलकर पूजा और उसके मित्र दोनों की पिटाई कर दी। घटना के बाद पूजा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पूजा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति गोविन्द और उसके चचेरे भाई के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर हादसा: दोस्तों का इंतजार कर रहा था 18 साल का विमलेश, बेकाबू ट्रक ने छीन ली जिंदगी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
पुलिस ने कहा कि यह वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला है, जिसमें महिला द्वारा अलग रहने के दौरान अपनी मर्जी से घूमने जाने पर पति द्वारा हिंसा की गई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।