दरिंदगी की इंतहा...पति ने महिला से किया दुष्कर्म, तो पत्नी ने बनाया वीडियो, दोनों गिरफ्तार
खोड़ टपरियन गांव की महिला 29 जुलाई की शाम 4 बजे खेत पर बकरी चरा रही थी। यहीं पर करन सिंह परिहार और उसकी पत्नी कविता परिहार खेत पर फली तोड़ रहे थे। इसी दौरान करन सिंह महिला को जबर्दस्ती पकड़कर खेत पर बने कमरे में ले गया और जबर्दस्ती गलत काम किया। इस दौरान पत्नी कविता परिहार पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगी।
Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 10:42:43 PM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 07:35:14 AM (IST)
पति ने महिला से किया दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया वीडियो। (सांकेतिक तस्वीर) नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। भोन्ती थानान्तर्गत खोड़ टपरियन गांव में पति ने एक अन्य महिला के साथ खेत में बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पत्नी इसका वीडियो बनाती रही। इसके बाद दोनों ने इस वीडियो के जरिए धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। महिला की शिकायत के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने खेत में बने कमरे किया दुष्कर्म
दरअसल खोड़ टपरियन गांव की महिला 29 जुलाई की शाम 4 बजे खेत पर बकरी चरा रही थी। यहीं पर करन सिंह परिहार और उसकी पत्नी कविता परिहार खेत पर फली तोड़ रहे थे। इसी दौरान करन सिंह महिला को जबर्दस्ती पकड़कर खेत पर बने कमरे में ले गया और जबर्दस्ती गलत काम किया।