_20261029_21467_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की परंपरा है, लेकिन शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में एक ऐसा मामला आया, जहां पत्नी के व्रत न रखने को बेवफाई से जोड़ने हुए पति थाने पहुंच गया।
बिजरावन गांव के एक युवक ने थाने में शिकायत देकर एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि मेरी पत्नी मेरी उम्र नहीं बढ़ाना चाहती, मुझे मारना चाहती है, इसलिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर हाई कोर्ट ने पूर्व डीईओ को दी अंतरिम राहत, निलंबन आदेश पर लगाई रोक
मुझे मारना चाहती है पत्नी
बारेलाल आदिवासी (30) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने पत्नी से कहा कि तू चांद देख ले, जिससे मेरी उम्र बढ़ जाए, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वह मुझे मारना चाह रही है।
पत्नी से लूंगा तलाक- पति
बारेलाल का कहना है कि वह अब पत्नी से विवाह-विच्छेद (तलाक) करेगा, इसलिए पुलिस पत्नी पर कार्रवाई करे और उसे समझाए। कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि थाने में युवक ने नशे की हालत में शिकायत दर्ज कराई। उसके प्रार्थनापत्र के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाएंगे।
यह भी पढ़ें- दीवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, केरल-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; ग्वालियर में भी ठहराव