
नईदुनिया न्यूज, टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी खास स्थित शासकीय शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। घटना में तीन कर्मचारियों को चोटें आईं है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे शराब दुकान के कर्मचारी अनिल यादव, विक्रम परमार, जयप्रकाश राय व प्रीतम राय कार्यालय में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के अंकित दांगी व छोटू दांगी आए। आरोप है कि दोनों ने शराब बिक्री को लेकर शिकायत करते हुए विवाद शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म
कर्मचारियों के साथ मारपीट
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने कर्मचारी लवकुश यादव, प्रीतम राय और विक्रम परमार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद दुकान कर्मचारियों ने दिगौड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित अंकित दांगी व छोटू दांगी पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- सिगरेट-गुटखा नहीं दिया तो दुकानदार पर कर दी कट्टे से फायरिंग, दुकान बंद करने पर भड़के थे कार सवार