
नई दुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़: मध्य-प्रदेश के टीमकगढ़ में से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां पर तीन वर्ष के बेटे का शव तालाब में निला तो वहीं उसकी मां का शव पेड़ से लटका मिला है। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गानगर गांव में में एक मां और उसके करीब 3 वर्ष के बेटे के शव मिले हैं। इसमें मां का शव पेड़ से लटका मिला। जबकि तीन वर्षीय बेटे का शव तालाब से बरामद हुआ है।
मां-बेटे का शव मिलने के कारण अब गांव में सनसनी फैल गई। एसडीओपी राहुल कटरे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मां ने पहले अपने बच्चे को तालाब में फेंक दिया और फिर खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत हो गई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- MP में छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस का डीजल खत्म, बीच रास्ते फंसे बच्चे; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल