• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर के खजाने की होगी जांच, सोने और चांदी के आभूषणों का होगा सत्यापन

ओरछा स्थित प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित स्वर्ण, रजत और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का अभिलेखों से मिलान किया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 10:14:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 10:16:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर के खजाने की होगी जांच,  सोने और चांदी के आभूषणों का होगा सत्यापन
रामराजा मंदिर के खजाने का होगा सत्यापन

HighLights

  1. रामराजा मंदिर के खजाने का होगा सत्यापन
  2. प्रशासन ने 6 सदस्यीय जांच दल किया गठित
  3. पूरी प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। ओरछा स्थित प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित स्वर्ण, रजत और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में छह सदस्यीय जांच दल गठित किया है।

दरअसल, मंदिर में दान की गई बहुमूल्य सामग्री का विवरण दान पंजी और अन्य अभिलेखों में दर्ज है। वर्ष 2017 के बाद से खजाने का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ था। इसलिए अभिलेखों और उपलब्ध सामग्री का मिलान करने की आवश्यकता बताई गई।


यह भी पढ़ें- MP में लापरवाही के फेर में फंसा स्ट्रीट लाइटों का प्रोजेक्ट, राजमार्गों पर शुरू नहीं हुई स्मार्ट लाइटिंग

जांच दल का गठन

कलेक्टर और श्रीरामराजा मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष जमुना भिड़े ने जांच दल गठित किया है। इसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवाड़ी, जिला कोषालय अधिकारी निवाड़ी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री निवाड़ी, तहसीलदार पृथ्वीपुर और पुलिस अधीक्षक निवाड़ी द्वारा नामांकित पुलिस अधिकारी सदस्य होंगे।

प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

कलेक्टर ने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कक्ष में प्रवेश और बाहर आने पर दल के सभी सदस्यों की बारीकी से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर को मिलेगी जाम से राहत, एयरपोर्ट से साडा क्षेत्र तक बनेगा 8.74 किमी लंबा कॉरिडोर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।