• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में आज से युवा धर्म संसद, 24 राज्यों के 1500 युवा जुटेंगे; मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद होगी। 24 राज्यों से 1500 युवा धर्म, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक पर संवाद करेंगे।

By Dheeraj GomeEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:34:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 09:43:49 AM (IST)
उज्जैन में आज से युवा धर्म संसद, 24 राज्यों के 1500 युवा जुटेंगे; मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन
देशभर से जुटे 1500 युवाओं के बीच धर्म। (नईदुनिया)

HighLights

  1. उज्जैन में 17 सितंबर से युवा धर्म संसद शुरू होगी।
  2. देशभर के 24 राज्यों से 1500 युवा शामिल होंगे।
  3. पहले दिन पुस्तक मेला, कला प्रदर्शनी और युवा पंचायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : ‘सेवाज्ञ संस्थानम्’ की युवा धर्म संसद का छठवां संस्करण 17 सितंबर से देवास रोड स्थित गीता भवन में होगा। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय विचार महासंगम में देशभर से 24 राज्यों के 1500 से अधिक युवा शामिल होंगे, जिसमें कला, आध्यात्म, साहित्य, समाज सेवा, शासन, शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र की ख्यात हस्तियां युवाओं से सीधा संवाद करेंगी।

राष्ट्र निर्माण और मानवीय मूल्यों पर विचार-मंथन

  • आयोजन में युवाओं के मन में उठ रहे समसामयिक सवालों, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और सांस्कृतिक चेतना के साथ बदलते तकनीकी दौर में धर्म एवं मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता पर विचार-मंथन होगा। पहले दिन शाम 4 बजे पुस्तक मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।

  • इसमें प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री अद्वैत चरण गणनायक, सांसद अनिल फिरोजिया और कार्यक्रम संयोजक अंकिता जायसवाल की उपस्थित रहेगी। शाम 5 बजे युवा पंचायत होगी, जिसमें मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, झारखंड की भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी निशा उरांव, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बृजेश कुमार और सेवाज्ञ संस्थानम् के कार्यक्रम संयोजक डा. श्याम सिंह युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान युवा अपने सवाल रखेंगे और वक्ता उनके सामने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
  • कल मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

    • युवा धर्म संसद का विधिवत उद्घाटन 18 सितंबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता सेवाज्ञ संस्थानम् के संरक्षक आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरण करेंगे। नई दिल्ली के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और सेवाज्ञ संस्थानम् के अध्यक्ष आशीष कुमार आशु भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

  • दोपहर के ‘धर्म की अस्तित्वपरक अवधारणा एवं चारित्रिक उत्तरदायित्व’ विषयक व्याख्यान सत्र में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, पटकथा लेखक एवं गीतकार मनोज मुंतशिर, प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, अनादि फाउंडेशन की सह-संस्थापिका स्मृति अनंतलक्ष्मी और प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंद कुमार संबोधित करेंगे।
  • शाम 4 बजे ‘निरंकुश संवाद-पद्धति तथा सूचना एवं विचार का संघर्ष’ विषय पर संवाद होगा। इसमें पुंडरीक गोस्वामी, मां सद्ग्रियानंद, दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी और आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय युवाओं से संवाद करेंगे।
  • यह भी पढ़ें- विदिशा जिले के मुरादपुर में बजरंगबली की मूर्ति के पांव की नहीं मिली थाह

    19 को सीएम करेंगे समापन, कृषि संस्कृति से धर्मस्थलों की भूमिका तक चर्चा

    • युवा धर्म संसद का समापन 19 सितंबर को शाम 4 बजे होगा। समापन सत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके पहले सुबह 10 बजे के सत्र में ‘ऋषि एवं कृषि संस्कृति के मध्य भारत का आजीविका विचार’ विषय पर व्याख्यान होगा।
    • इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय, शिक्षाविद डा. इन्दुमति काटदरे, वैज्ञानिक एवं लेखक प्रो. आनंद रंगनाथन तथा आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरण मार्गदर्शन करेंगे। अपराह्न 1.30 बजे के सत्र में ‘मनुष्य-निर्माण में आस्था का महत्व तथा धर्मस्थलों की भूमिका’ विषय पर भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव प्रो. सच्चिदानंद मिश्र, शिक्षाविद डा. बलराम शुक्ल, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमृत अभिजात और वीर भारत न्यास के सचिव राम तिवारी विचार रखेंगे।

  • युवा धर्म संसद के संरक्षक आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरण, सेवाज्ञ संस्थानम् के राष्ट्रीय सचिव माधव कुमार सहित कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारी और संयोजक उपस्थित रहेंगे।
  • यह भी पढ़ें- इंदौर में नितिन नबीन के स्वागत में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव के साथ स्वामित्व योजना कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ