
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के नजदीक हरिफाटक रोड पर निर्माणाधीन 283 करोड़ रुपये के यूनिटी माल की गुणवत्ता पर भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और इंजीनियरिंग मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को शिकायत की है। इस पर मंत्री ने उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सांसद के अनुसार, उन्होंने दो-तीन बार निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से सरियों की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन और नियमित गुणवत्ता परीक्षण नहीं हो रहे हैं।
सांसद ने उज्जैन-देवास-बड़नगर और उज्जैन-गरोठ मार्गों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। एक परियोजना में पुल के समय से पहले क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी की है। इन मामलों में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में इंदौर के विधायक के बेटे ने बनाई रील, सुरक्षा एजेंसी पर लगा पांच लाख का जुर्माना
यह भी पढ़ें- उज्जैन सिंहस्थ 2028 में सेवा के लिए अभी से तैयार होंगे 250 युवा, NSS का ट्रेनिंग कैंप