• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्‍जैन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर Head Constable ने दिव्यांग को पीटा, कृत्रिम पैर तक फेंका, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहाँ रेलवे सुरक्षा बल (GRP) के प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम ने सो रहे एक दिव्यांग व्यक्ति...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 06:24:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Dec 2025 06:51:24 PM (IST)
उज्‍जैन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर Head Constable ने दिव्यांग को पीटा, कृत्रिम पैर तक फेंका, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड
रेलवे प्लेटफॉर्म पर Head Constable ने दिव्यांग को पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहाँ रेलवे सुरक्षा बल (GRP) के प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम ने सो रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मारपीट के दौरान प्रधान आरक्षक की बर्बरता इस हद तक थी कि उन्होंने दिव्यांग का कृत्रिम पैर तक निकालकर फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया और उसे बहुप्रसारित कर दिया।


प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम निलंबित

इस मामले की शिकायत स्वयंसेवी संस्था 'स्नेह' के पंकज मारू और प्रकाश जैन ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। शिकायत मिलते ही एसपी (रेल) पद्म विलोचन शुक्ल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम को निलंबित कर दिया। साथ ही, उन्हें इंदौर लाइन हाजिर करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस बल के भीतर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें... सिंहस्थ-2028 में एआई आधारित कैमरों से होगी निगरानी, सुरक्षा में 2500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे