उज्जैन में साले के हत्थे चढ़ा जीजा, रक्षाबंधन के लिए पत्नी को मायके नहीं भेजना पड़ा महंगा
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी पत्नी को रक्षाबंधन पर उसके मायके भेजने से मना कर दिया। उसकी इस बात पर उसके साले को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने जीजा को ही पीट दिया। ऐसा होने के बाद घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 09:56:33 PM (IST)
Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 09:56:33 PM (IST)
उज्जैन में साले के हत्थे चढ़ा जीजा (सांकेतिक तस्वीर)नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। एक युवक ने अपनी पत्नी को रक्षाबंधन पर उसके मायके भेजने से मना कर दिया। उसने पत्नी से कहा था कि वह जन्माष्टमी पर चली जाए, मगर इससे उसका साला नाराज हो गया। उसने अपने जीजा को जमकर पीट दिया। उपचार के लिए घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पति ने पत्नी को मायके भेजने से किया इनकार
भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नायगा निवासी राजेश पुत्र गंगाराम की पत्नी आरती को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए उसका साला सागर परमार निवासी तिरुपतिधाम कालोनी शनिवार को घर पहुंचा था। मगर राजेश ने पत्नी आरती को उसके मायके भेजने से इनकार कर दिया। उसने अपने साले सागर से कहा कि वह आरती को जन्माष्टमी पर भेज देगा।