
नईदुनिया न्यूज, नागदा जंक्शन। भारत कामर्स हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य द्वारा बच्चों को मुर्गा बनाकर लात मारने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्रबंधन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भारत कामर्स हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल केबी गुप्ता द्वारा बच्चों को स्कूल परिसर में मुर्गा बनाकर लात मारते हुए वीडिया वायरल होने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
प्रबंधन मामले में जवाब देने की स्थिति में नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा भी प्राचार्य पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही जा रही है। विद्यार्थियों के अभिभावक पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने के लिए भी आवेदन देने की बात कर रहे हैं।
प्रबंधन द्वारा प्रिंसिपल को नोटिस देकर जवाब मांगा है। बता दें कि गुप्ता पूर्व में नवोदय स्कूल के प्राचार्य पद पर कई वर्षो से काबिज थे। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्ति होने के बाद वर्ष 2025 से भारत कामर्स विद्यालय में प्राचार्य हैं।
यह भी पढ़ें- विदिशा में प्रिंसिपल ने बच्ची को उठाकर फेंका, धामनोद स्कूल की घटना का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- MP Board Exam 2027 के लिए डमी प्रवेश पत्र जारी, स्कूल प्राचार्यों को सौंपी गई रिकॉर्ड जांच की जिम्मेदारी