Singer shahnaz akhtar ने महाकाल मंदिर में भेंट किए 2 लाख रुपए, बोलीं- ‘जो कुछ हूं, बाबा की कृपा से हूं’
शहनाज अख्तर ने ही भगवान महाकाल पर बना भजन ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में’ गाया है, जो काफी प्रसिद्ध हुआ है। इसके बाद से शहनाज को देशभर में ख्या ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 04 Mar 2025 09:12:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Mar 2025 09:12:01 AM (IST)
मंदिर कर्मचारी को दान राशि भेंट करती शहनाज अख्तर।HighLights
- शहनाज अख्तर ने किए महाकाल के दर्शन
- मंदिर प्रबंध समिति की ओर से हुआ सम्मान
- 5 साल से परिवार सहित दर्शन को आ रहीं
नईदुनिया, उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति को दो लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गायिका का सम्मान किया गया।
दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए शहनाज ने कहा कि वें और उनका परिवार बीते पांच सालों से लगातार भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर आते हैं। इस दरबार ने उन्हें क्या कुछ नहीं दिया, आज वें जो भी हैं भगवान महाकाल की कृपा से हैं।
शहनाज अख्तर का भगवान महाकाल पर गाया गया भजन ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में’ काफी प्रसिद्ध हुआ है।
![naidunia_image]()
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किए महाकाल दर्शन
इसी तरह, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी मंडपम से भगवान महाकाल को शीश नवाया। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने शाल व भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।
बता दें नीरज मंडलोई पूर्व में उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैं। रविवार को वे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए थे।
![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - महाकाल दर्शन के दौरान VIP ने बेटी को गर्भगृह में कराया प्रवेश, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकलेगा
रंगपंचमी पर 19 मार्च को श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। मंदिर के पुजारी, पुरोहित परिवार द्वारा आयोजन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। बताया जाता है इस बार भी कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग नजर आएंगे। सिंहपुरी, कार्तिकचौक व भागसीपुरा से भी गेर चल समारोह निकलेंगे।